Wednesday, January 23, 2013

ਹੁਕਮੀ ਹੋਵਨਿ ਜੀਅ ਹੁਕਮਿ ਮਿਲੈ ਵਡਿਆਈ ॥


ੴ सति नामु करता पुरखु निरभउ निरवैरु अकाल मूरति अजूनी सैभं गुर प्रसादि ॥
Ik▫oaʼnkār saṯ nām karṯā purakẖ nirbẖa▫o nirvair akāl mūraṯ ajūnī saibẖaʼn gur parsāḏ.
One Universal Creator God. The Name Is Truth. Creative Being Personified. No Fear. No Hatred. Image Of The Undying, Beyond Birth, Self-Existent. By Guru's Grace ~

॥ ਜਪੁ ॥
जपु ॥
Jap.
Chant And Meditate:

आदि सचु जुगादि सचु ॥
Āḏ sacẖ jugāḏ sacẖ.
True In The Primal Beginning. True Throughout The Ages.

है भी सचु नानक होसी भी सचु ॥१॥
Hai bẖī sacẖ Nānak hosī bẖī sacẖ. ||1||
True Here And Now. O Nanak, Forever And Ever True. ||1||

सोचै सोचि न होवई जे सोची लख वार ॥
Socẖai socẖ na hova▫ī je socẖī lakẖ vār.
By thinking, He cannot be reduced to thought, even by thinking hundreds of thousands of times.

चुपै चुप न होवई जे लाइ रहा लिव तार ॥
Cẖupai cẖup na hova▫ī je lā▫e rahā liv ṯār.
By remaining silent, inner silence is not obtained, even by remaining lovingly absorbed deep within.

भुखिआ भुख न उतरी जे बंना पुरीआ भार ॥
Bẖukẖi▫ā bẖukẖ na uṯrī je bannā purī▫ā bẖār.
The hunger of the hungry is not appeased, even by piling up loads of worldly goods.

सहस सिआणपा लख होहि त इक न चलै नालि ॥
Sahas si▫āṇpā lakẖ hohi ṯa ik na cẖalai nāl.
Hundreds of thousands of clever tricks, but not even one of them will go along with you in the end.

किव सचिआरा होईऐ किव कूड़ै तुटै पालि ॥
Kiv sacẖi▫ārā ho▫ī▫ai kiv kūrhai ṯutai pāl.
So how can you become truthful? And how can the veil of illusion be torn away?

हुकमि रजाई चलणा नानक लिखिआ नालि ॥१॥
Hukam rajā▫ī cẖalṇā Nānak likẖi▫ā nāl. ||1||
O Nanak, it is written that you shall obey the Hukam of His Command, and walk in the Way of His Will. ||1||

हुकमी होवनि आकार हुकमु न कहिआ जाई ॥
Hukmī hovan ākār hukam na kahi▫ā jā▫ī.
By His Command, bodies are created; His Command cannot be described.

हुकमी होवनि जीअ हुकमि मिलै वडिआई ॥
Hukmī hovan jī▫a hukam milai vadi▫ā▫ī.
By His Command, souls come into being; by His Command, glory and greatness are obtained.

हुकमी उतमु नीचु हुकमि लिखि दुख सुख पाईअहि ॥
Hukmī uṯam nīcẖ hukam likẖ ḏukẖ sukẖ pā▫ī▫ah.
By His Command, some are high and some are low; by His Written Command, pain and pleasure are obtained.

इकना हुकमी बखसीस इकि हुकमी सदा भवाईअहि ॥
Iknā hukmī bakẖsīs ik hukmī saḏā bẖavā▫ī▫ah.
Some, by His Command, are blessed and forgiven; others, by His Command, wander aimlessly forever.

हुकमै अंदरि सभु को बाहरि हुकम न कोइ ॥
Hukmai anḏar sabẖ ko bāhar hukam na ko▫e.
Everyone is subject to His Command; no one is beyond His Command.

नानक हुकमै जे बुझै त हउमै कहै न कोइ ॥२॥
Nānak hukmai je bujẖai ṯa ha▫umai kahai na ko▫e. ||2||
O Nanak, one who understands His Command, does not speak in ego. ||2||

गावै को ताणु होवै किसै ताणु ॥
Gāvai ko ṯāṇ hovai kisai ṯāṇ.
Some sing of His Power-who has that Power?

गावै को दाति जाणै नीसाणु ॥
Gāvai ko ḏāṯ jāṇai nīsāṇ.
Some sing of His Gifts, and know His Sign and Insignia.

गावै को गुण वडिआईआ चार ॥
Gāvai ko guṇ vaḏi▫ā▫ī▫ā cẖār.
Some sing of His Glorious Virtues, Greatness and Beauty.

गावै को विदिआ विखमु वीचारु ॥
Gāvai ko viḏi▫ā vikẖam vīcẖār.
Some sing of knowledge obtained of Him, through difficult philosophical studies.

गावै को साजि करे तनु खेह ॥
Gāvai ko sāj kare ṯan kẖeh.
Some sing that He fashions the body, and then again reduces it to dust.

गावै को जीअ लै फिरि देह ॥
Gāvai ko jī▫a lai fir ḏeh.
Some sing that He takes life away, and then again restores it.

गावै को जापै दिसै दूरि ॥
Gāvai ko jāpai ḏisai ḏūr.
Some sing that He seems so very far away.

Saturday, January 19, 2013

जब व्यास को छोड़नी पड़ी काशी

 प्रत्येक व्यक्ति के कुछ सिद्धांत होते हैं, उसकी अपनी कुछ मान्यताएं होती हैं। वैचारिक स्वतंत्रता मानव का जन्मसिद्ध अधिकार है। व्यक्ति-व्यक्ति की विचारधारा भिन्न होती है। समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना है, तो एक-दूसरे की मान्यताओं का आदर करना होगा। अपने विश्वासों, सिद्धांतों, आदर्शो तथा मान्यताओं को जब कोई अन्य लोगों पर थोपने का प्रयास करता है, तभी उनके बीच संघर्ष होता है। इस सच्चाई को साबित करनेवाली अनेक कथाएं पुराणों में कही गई हैं। ऐसी ही एक कहानी यहां प्रस्तुत है :
महर्षि वेदव्यास एक बार तीर्थ-यात्रा पर चल पड़े। मध्य मार्ग में नैमिशारण्य पहुंचे। व्यास जी के आगमन पर वहां के ऋषि-मुनि और पंडित बहुत प्रसन्न हुए। आदर-सत्कार के बाद वहां पर एक गोष्ठी हुई। वहां के अधिकांश विद्वान और पंडित शिव-भक्त थे। उस प्रसंग में पंडित ने कहा, विश्वेश्वर से बढ़कर श्रेष्ठ देव कोई नहीं है। वे ही परब्रह्म और परमेश्वर हैं। अन्य सभी देवता उनके अधीन हैं।
इस पर महर्षि व्यास ने इस तर्क का खंडन करते हुए अपना मंतव्य प्रतिपादित किया, श्रीमहाविष्णु ही अंतर्यामी हैं। वे आदि, अनंत और अच्युत हैं। परात्पर एवं सकलार्थ प्रदाता हैं। वे ही सर्वलोकों के लिए आराध्य देव हैं। वेदवेद्य हैं। वेद से बढ़कर उत्तम शास्त्र नहीं है।
महर्षि व्यास के प्रतिपादन पर नैमिशारण्यवासी अत्यंत खिन्न हुए और मुक्तकंठ से बोले,महर्षि, आप हमारे लिए वंदनीय हैं। श्रुति, स्मृति और पुराणों के मर्मज्ञ हैं। वेद-व्यास हैं। परंतु आपके इस कथन को हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे। यदि आप हमारे कथन पर विश्वास नहीं करते हैं तो स्वयं काशी जाकर विश्वेश्वर के दर्शन कीजिए। प्रत्यक्ष रूप से परमेश्वर के स्वयंप्रकाश होने का अनुभव करेंगे।
शिव-भक्तों का हठ देख वेद व्यास रुष्ट हुए और उसी वक्त वे अपने शिष्यों के साथ काशी की यात्रा पर चल पड़े। हरिनाम का स्मरण करते हुए विश्वेश्वरालय पहुंचे। अपने शिष्यों के मध्य खड़े होकर दायां हाथ उठाकर उच्च स्वर में बोले, समस्त लोकों के लिए एकमात्र आराध्य देव श्रीमहाविष्णु हैं, यह सत्य हैं। नित्य हैं। महर्षि के शिष्यों ने उनका अनुकरण किया।
विश्वेश्वरालय के मुख्यद्वार पर विराजमान नंदीश्वर ने क्रोधित हो शाप दिया, परमेश्वर की अवज्ञा करने वाले वेद-व्यास महर्षि का हाथ वहीं पर स्थिर रहे। उनकी वाणी मूक हो जाए। फिर क्या था, व्यास जी का हाथ स्तंभित रह गया। उनकी वाणी अवरुद्ध हो गई।
विनोदप्रिय श्रीमहाविष्णु यह सारा तमाशा देख रहे थे। उन्होंने व्यास जी को संबोधित कर कहा, महर्षि, तुमने निश्चय ही बड़ा अपराध किया। पार्वती पति शिव जी ही सर्वेश्वर हैं। शिव-शंभु की अनुकंपा से मैं लक्ष्मीपति, चक्रधारी तथा अपार ऐश्वर्य का स्वामी बना हुआ हूं। यदि तुम मनसा, वाचा और कर्मणा मेरे प्रति भक्ति रखते हो, तो महेश्वर की प्रार्थना कर उनका अनुग्रह प्राप्त करो।
श्रीमहाविष्णु का आदेश पाकर महर्षि व्यास ने शिव जी का स्तोत्र करना चाहा, किंतु उनके मुंह से वाणी प्रस्फुटित नहीं हुई। इसे भांपकर श्रीहरि ने अपने हाथ से व्यास जी के कंठ का स्पर्श किया। तत्क्षण उन्हें वाक्-शक्ति तो प्राप्त हुई, किंतु उनका उठा हुआ हाथ उठा ही रह गया। इसके बाद व्यास जी ने विनम्र स्वर में परमेश्वर की प्रार्थना की, शिव शंकर ही देवदेव है, द्वंद्वातीत परमेश्वर हैं। कालकूट का पान करके ब्रह्मा, विष्णु आदि देवताओं की रक्षा करनेवाले परात्पर हैं।
व्यास महर्षि के मुंह से इस आत्म-निवेदन के साथ उनका हाथ पूर्ववत् हो गया। इस पर व्यास जी ने तत्काल शिवलिंग प्रतिष्ठित कर उनकी अर्चना की। वही कालांतर में व्यासेश्वर नाम से प्रसिद्ध हुआ। व्यास शिव जी की महिमा का गान करते हुए काशी नगरी में वास करने लगे।
समय परिवर्तनशील होता है। सदा एक-सा नहीं होता। एक दिन व्यास जी तथा उनके शिष्यों को काशी नगरी में कहीं भिक्षा नहीं प्राप्त हुई। व्यास जी ने अपने शिष्यों से इसका कारण पूछा। वे कोई उत्तर नहीं दे पाए। दो-चार दिन यही हाल रहा। व्यास जी विस्मय में आ गए। वे अपने मन में विचारने लगे, जहां विश्वेश्वर, अन्नपूर्णा और गंगा का वास है, उस क्षेत्र में अन्न का अभाव कैसा? इस नगरी को कैवल्य कहा जाता है। यह भी माना जाता है कि इस नगर के निवासी पुनर्जन्म के बंधनों से मुक्त हैं। अन्नपूर्णा के रहते क्षुधा-प्यास कैसी?
अपने शिष्यों को भूख-प्यास से तड़पते देख व्यथित होकर व्यास जी ने काशी नगरी को शाप दिया, तीन पीढि़यों तक यह नगर विद्या संपत्ति और मुक्ति से वंचित हो जाए।
आश्चर्य की बात। उसी समय विशालाक्षी मंदिर के सामने एक गृहिणी प्रत्यक्ष हुई। उन्होंने व्यास के समीप पहुंचकर निवेदन किया, साधु पुरुष! आज हमें एक अतिथि भी प्राप्त नहीं हुए। मेरे पतिदेव का यह व्रत है कि वे अतिथि को भोजन कराए बिना अन्न ग्रहण नहीं करते। आप कृपया हमारे घर पधारकर हमारा उद्धार कीजिए।
व्यास जी ने विस्मय में आकर पूछा, माते। आप कौन हैं? आप तो अन्नपूर्णा-सी प्रतीत हो रही हैं। मैं आपका अनुरोध अवश्य स्वीकार करूंगा। किंतु मेरा एक नियम है। मैं अपने शिष्यों को भोजन कराए बिना अन्न ग्रहण नहीं करता। मेरे दस हजार शिष्य हैं। सूर्यास्त से पूर्व अगर आप हम सबको भोजन कराने का आश्वासन दें तो मैं प्रसन्नतापूर्वक आपके आदेश का पालन करूंगा।
गृहिणी ने महर्षि व्यास की प्रार्थना मान ली। थोड़ी देर में व्यास जी अपने शिष्यों समेत उस गृहिणी के द्वार पर पहुंचे। उस गृहिणी ने आदरपूर्वक सबका स्वागत करके उन्हें भरपेट भोजन कराया। सबको नए वस्त्र भेंट किए।
भोजन के बाद व्यास जी ने इस गृहिणी को आर्शीर्वाद दिया। जब वह उस गृह से लौटने लगे, तब गृहिणी ने महर्षि को प्रणाम करके पूछा, ऋषिवर! आप तो सर्वज्ञ हैं। कृपया मुझे बताइए, तीर्थयात्रियों का धर्म क्या है? व्यास महर्षि ने उत्तर दिया, माते तीर्थयात्रियों को शांत चित्त और निर्मल हृदय होना चाहिए। उन्हें अरिषड वर्गो पर संयम रखना है। ये ही उनके परम धर्म होते हैं। महर्षि, कृपया आप यह बताने का कष्ट करें कि आपने इन धर्मो का पालन किया है? गृहिणी ने प्रश्न किया। व्यास महर्षि निरुत्तर हो नतमस्तक खड़े रह गए। उसी समय उस गृह के स्वामी प्रवश करके बोले, आपने क्रोध में आकर इस नगर को शाप दिया। आप तपस्वी हैं। आपने तीर्थयात्रियों के जो धर्म बताए, उनका अतिक्रमण किया। इसलिए आप जैसे लोगों के लिए इस पवित्र क्षेत्र में कोई स्थान नहीं है। आप इसी समय इस क्षेत्र को छोड़कर चले जाइए। महर्षि ने समझ लिया कि ये दंपति साक्षात् शिव और पार्वती हैं। उन्हें आत्मज्ञान हुआ। अन्नपूर्णा के चरणों में झुककर प्रार्थना की, महादेवी जी! आप कृपया मुझे प्रत्येक अष्टमी के दिन इस पवित्र तीर्थ काशी नगरी में प्रवेश करने की अनुमति प्रदान करें। व्यास जी का पश्चाताप देख आदि दम्पति प्रसन्न हुए और उन्हें अनुमति प्रदान की, परंतु अपने अपराध के कारण महर्षि काशी क्षेत्र को छोड़कर चले गए और गंगा के उस पार अपना आश्रम बनाया। महर्षि को ज्ञानोदय हुआ- आत्मा सर्वेशुभूतानि। तुलसीदास ने भी शिव-केशव को अभेद बताते हुए श्रीरामचंद्र के मुंह से कहलवाया है - शिवद्रोही मम दास कहावा
सो नर सपने हि मोहि न भावा।। मनुष्य अपनी संकीर्णता के कारण मन में भेदभाव पालता है। वास्तव में प्रत्येक व्यक्ति अपने महनीय गुणों के कारण देवता होता है। सची मानवता ही देवत्व है

समृद्धि का सूत्र

जीवन विचारों का प्रतिफलन है। यह जैसा बोया वैसा पाया के सिद्धांत पर चलता है। विचार ही हमारे मित्र हैं और वही शत्रु भी। इसलिए विचारों को परखिए। चिंतन-मनन कीजिए। उसके बाद सिर्फ उन्हीं विचारों को ग्रहण कीजिए, जो उपयुक्त हों। एक बात अक्सर कही जाती है कि खर्चे कम करो। कहीं ऐसा न हो कि खर्चे कम करते-करते आमदनी ही कम हो जाए।
आपकी सोच का ही परिणाम है आपका संसार। आप अगर यह सोचते हैं कि खर्चे बढ़ें, तो खर्चे तभी बढ़ेंगे, जब आमदनी बढ़ेगी और खर्चे कम करने की बात आप तब सोचेंगे, जब आमदनी कम होगी। कहीं ऐसा न हो कि खर्च कम करने का विचार आपको कड़ी मेहनत करने से विमुख कर दे।
हिंदू धर्म में जितने भी देवी-देवता हमें दर्शाए जाते हैं, वे सब के सब धन-धान्य, जेवर-आभूषणों से सुशोभित होते हैं। गणेश जी के सामने फलों और मिष्ठान के ढेर लगे होते हैं। समृद्ध होना कोई पाप नहीं है। यह गलत धारणा है कि समृद्धि केवल गलत तरीकों से ही आती है।
समृद्धि से पहले समृद्धि का विचार आता है। समृद्धि होने से पहले आपको खुद अपने में विश्वास करना पड़ता है कि मैं समृद्धि के लिए सक्षम हूं। परंतु लोग उल्टा विचार करते हैं। सो विचारों को श्रेष्ठ लक्ष्य दीजिए। श्रीमद्भगवद्गीता के सबसे अंतिम श्लोक में भगवान वेदव्यास जी लिखते हैं यत्र योगेश्वर: कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धर:। तत्र श्रीर्विजयो भूतिध्र्रुवा नीतिर्मतिर्मम।। अर्थात जहां-जहां श्रीकृष्ण अर्थात ज्ञान और अर्जुन अर्थात् कर्म है, वहां श्री है, विजय है तथा अचल नीति है। क्या आपके जीवन में यह सब कुछ है? यदि नहीं, तो कमी है श्रेष्ठ विचारों की तथा उन विचारों को कर्म में परिवर्तित करने की। यदि हम अपने विचारों को क्रियान्वित रूप में लाते हैं तो निस्संदेह श्री अर्थात समृद्धि स्वयं हमारे पीछे आएगी। हमें उसके पीछे भागना नहीं पड़ेगा।
भारत में करोड़ों लोग जमीन-जायदाद के झगड़ों में अपना सारा जीवन बिता देते हैं। अधिकतर झगड़े होते हैं एक ही परिवार के बीच में। उन झगड़ों के कारण भाई-भाई के बीच में छत्तीस का आंकड़ा हो जाता है। दोनों एक-दूसरे से नजरें चुराते फिरते हैं। सबसे बड़ा विरोधाभास यह कि वे सोचते हैं, अगर मुकदमा जीत गए तो रामायण का पाठ करवाएंगे। आखिर वे किस राम की पूजा करते हैं? उन्हीं की न, जिसने अपना सब कुछ त्याग दिया था?
मान लीजिए, दो भाइयों में जमीन को लेकर अनबन है। दोनो भाई उस जमीन पर नजर लगाकर बैठे हैं। अब अपने विचारों को जरा ऊंचा उठा कर देखिए। एक भाई के मन में यह विचार आए कि हे प्रभु! मुझे इतना सक्षम बना कि यह जमीन मैं अपने भाई को ही दे जाऊं।
उदाहरण के लिए, मैं आपसे 50 रुपये मांगूं और वापस न दूं तो आपके मन की अवस्था नहीं बिगड़ेगी, क्योंकि जितना आपके पास है, उसकी तुलना में 50 रुपये कुछ भी नहीं हैं। अर्थात जब आप यह विचार अपने मन ही मन करते हैं कि हे प्रभु! मुझे इतना सक्षम बना कि यह मकान या जमीन मैं अपने भाई को ही दे जाऊं तो उस स्थिति में आपका मन शांत एवं प्रसन्न होगा। जब मन शांत होगा, तो अपने कार्य को दक्षता से करेंगे। कार्य को दक्षता से करने पर घर में रिद्धि-सिद्धि तो आएगी ही, आपके पास फिर इतनी अधिक समृद्धि आ जाएगी कि वह जमीन या मकान आपके लिए नगण्य हो जाएगा। सोचिएगा इस बात पर!

वेदों में कुंभ का सत्य

यही सही है कि वेदों में कई जगह कुंभ शब्द प्रयुक्त हुआ है और जल-प्रवाह से उसका संबंध भी है। एक जगह चार की संख्या भी निर्दिष्ट है पर न तो उसका संबंध अमृतमंथन कथा से जुड़ता है और न हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक के चार कुंभ-पर्वो से कोई संगति बनती है। ऐसी स्थिति में वास्तविक तात्पर्य का विचार करना उचित होगा।
जघानं वृत्रं स्वधितिर्वनेव रुरोज पूरो अरदत्र सिन्धून्।
विभेद गिरं नवमित्र कुम्भमा गा इन्द्रो अकृणुतस्व युग्भि:।। (ऋग्वेद, 10/89/7)
इसका अर्थ है- इन्द्र सूर्य अथवा विद्युत मेघ को मारता है। जिस प्रकार कुठार जंगलों को काटता है उसी प्रकार वह मेघों की नगरियों को ध्वस्त करता है और नदियों को पानी से युक्त करता है। वह नये घड़े के समान मेघ का भेदन करता है और अपने सहयोगी मरुतों के साथ वर्षा जल को अभिमुख करता है। (ऋग्वेद)
भाषा-भाष्य, पृ. 888-889
दूसरी टीका में (नये घड़े) की जगह (कच्चे घड़े) शब्द दिया है पर आशय वही है - प्रयाग कुंभ रहस्य में इसका अर्थ करते हुए कहा गया है- कुंभ पर्व में जाने वाला मनुष्य स्वयं अपने में फल रूप से प्राप्त होने वाले दान होमादि सत्कर्मो से काष्ठ काटने वाले कुठारादि की तरह अपने पापों का प्रक्षालन करता है। जिस प्रकार गंगा नहर अपने तटों को नष्ट करती हुई प्रवाहित होती है उसी प्रकार कुंभ पर्व अपने पूर्व संचित कर्मो से प्राप्त हुए शारीरिक पापों को नष्ट करता है और नूतन बनावटी पर्वत की तरह बादल को नष्ट-भ्रष्ट कर संसार में सुवृष्टि प्रदान करता है।
स्पष्ट हे कि इसमें कुंभ पर्व गंगा नहर और संचित कर्मो का कोई संदर्भ नहीं है। यह कह सकता हूं-
जाकी रही भावना जैसी।
प्रभु मूरति देखी तिन तैसी।।
शुक्ल यजुर्वेद का जो मंत्र उद्धत किया गया है- संख्या है 19/87। संदर्भ सही है। मंत्र इस प्रकार है-
कुम्भे वानेष्ठुर्जनिता शचोभिर्यास्मित्रगे योन्यां गर्गो नन्त:। प्लाशिर्व्यक्त शतधार उत्पन्त्ते दुबे च कुम्भी स्वधा पितृभ्य।।।
कुम्भो और कुम्भी का अर्थ स्त्री-पुरुष के संयोग से संतानोत्पत्ति का रूपक प्रस्तुत किया गया है। दृष्टव्य भाषा-भाष्य दयानंद सरस्वती, पृ.729, यहां पर इसका अर्थ दिया गया है- कुंभ पर्व सत्कर्म के द्वारा मनुष्य को इह लोक में शारीरिक सुख देने वाल और जन्मान्तरों में उत्कृष्ट सुखों को देने वाला है। पर्वपरक यह अर्थ उदात्त भावना से युक्त है परन्तु यह प्रश्न उठता ही है कि क्या यह अर्थ सही है अथवा नहीं। सत्य की खोज गहन दायित्व से आती है। अभीष्ट को आरोपित करना ठीक नहीं।
अथर्ववेद के दो मंत्रों में भी कुंभ शब्द आता है। उन पर भी विचार करना है।
पूर्ण: कुम्भोधिकाल आहितस्तं वै,
पश्यामो बहुधा नु संनत:।
-अथर्व 19/53/3)
सइमा विश्वा भुवनानि प्रत्यइ,
काल समाहु परमेव्योमन्।।
इसका अर्थ क्षेमकरणदास त्रिवेदी ने इस प्रकार किया है: समय के प्रयाग से धर्मात्मा लोग अनेक सम्पत्तियों के साथ सद्मति प्राप्त करते हैं। वह महाप्रबल सब स्थानों में परमात्मा के सामर्थय के बीच वर्तमान है, उसकी महिमा को बुद्धिमान जानते हैं।
शास्त्री जी ने इसको इस रूप में प्रस्तुत किया है- हे संतगण! पूर्ण कुंभ उस समय पर (बारह वर्षो के बाद) आया करता है जिसे हम अनेक बार प्रयागादि तीर्थो में देखा करते हैं। कुंभ उस समय को कहते हैं जो महान आकाश में ग्रह राशि आदि के योग से होता है। - प्रयाग-कुंभ-रहस्य,
यहां पूर्ण कुंभौ शब्द पूर्ण कुंभ पर घटित हो जाते हैं पर 12 वर्ष के कुंभ का भाव स्वकल्पित एवं आरोपित लगता है। प्रयागादि तीर्थो में देखा करते हैं। कुंभ उस समय को कहते हैं जो महान आकाश में ग्रह राशि आदि के योग से होता है।

दीपक का संदेश

ईश्वर को प्रकाश स्वरूप माना गया है। अत: दीपक की ज्योति ज्ञान एवं विवेक जैसे ईश्वरीय गुणों को प्रकट करती है। दीप पात्रता, लगन, स्नेह और प्रकाश का समन्वय है। इसके अवयवों को इस प्रकार समझा जा सकता है -
पात्र : दीपक का पात्र पात्रता-प्रामाणिकता का प्रतीक है। पात्रता का अर्थ ही होता है- प्रामाणिकता। अत: उपासना करने वाले व्यक्ति का प्रामाणिक होना अनिवार्य है।
घृत : घी-तेल आदि को संस्कृत में स्नेह कहते हैं। पात्र में इसे भरने का अर्थ है कि प्रामाणिक व्यक्ति अपने अंदर संपूर्ण मानवता के प्रति स्नेह धारण करे।
वर्तिका : दीप की बत्ती को संस्कृत में वर्तिका कहते हैं। इसका अर्थ होता है- लगन, अर्थात बिना कर्मठता के ईश्वरीय अनुदान संभव नहीं।
ज्योति : पात्र, स्नेह और वर्तिका को धारण करने के बाद ही दीपक ज्योति को धारण कर सकता है। अर्थात पात्रता, स्नेह और कर्मठता के गुणों को धारण करने वाले व्यक्ति के अंतर्मन में ही ईश्वरीय प्रभा आलोकित होती है।
दीप हिंदुओं का तो प्रमुख पूजन प्रतीक है ही, ईसाई भी चर्च में मोमबत्ती जलाते हैं। इस्लाम में चिराग रोशन किया जाता है और पारसियों की प्रमुख आराध्य ही अग्नि है। दीप के महत्व के कारण दीपयज्ञों की परंपरा शुरू हुई। मात्र अंधकार को धिक्कारते रहने से उजाला नहीं आता। उसके लिए दीप जलाना अनिवार्य है। अर्थात विश्व-कल्याण की अपेक्षा करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उसके लिए प्रयास करना आवश्यक है। जिस प्रकार एक दीप से अनेक दीप जलते हैं, उसी प्रकार एक प्रयास अन्य लोगों को प्रेरणा देगा।

उपहास

समुद्र के किनारा। सुबह का वक्त। एक तरफ कौए का झुंड हवा में मस्ती कर रहा था, तो दूसरी तरफ हंसों का झुंड धूप का आनंद ले रहा था। कौए मिलकर हंसों को चिढ़ाने लगे। एक कौआ बोला- देखो, हम लोग हवा में कितनी अच्छी कलाबाजियां कर सकते हैं। तुम लोग तो बस देखने भर के हो, तुम तो ऊंचाई में उड़ भी नहीं सकते। एक वृद्ध हंस ने कहा- किसी का उपहास नहीं करना चाहिए। हर किसी में कोई न कोई खास योग्यता होती है। इसलिए इस तरह तुलना मत करो। एक युवा कौआ बोला- हम तो सच्चाई कह रहे हैं, नहीं मानते तो प्रतियोगिता कर लो। हर मामले में हम तुमसे श्रेष्ठ हैं। एक युवा हंस ने एक युवा कौए से कहा- ठीक है, जो तुम करोगे, वही मैं करूंगा, फिर जो मैं करूंगा, वह तुम्हें करना पड़ेगा। प्रतियोगिता शुरू हुई। कौए ने हवा में खूब कलाबाजियां खाईं, हंस यह काम नहीं कर पाया।
अब बारी हंस की थी। हंस समुद्र की ऊपरी सतह के बराबर-बराबर उड़ने लगा। पीछे-पीछे कौआ। कुछ देर उड़ने के बाद हंस काफी दूर पहुंच गया। तट दिखाई देना बंद हो गया, लेकिन हंस उड़ान भरता रहा। कौआ थकने लगा। लेकिन चारों तरफ अपार जलराशि। कहीं विश्राम नहीं। कौआ समुद्र के पानी को छूने लगा, उसके पंख भीगने लगे। उसने हंस से कहा - मैं हारा। तुम जीते। मैं थक चुका हूं, और उड़ा तो मेरी जल-समाधि बन जाएगी। हंस को जब महसूस हुआ कि कौए को सबक मिल गया है, तो उसने कौए को अपनी पीठ पर विश्राम करने को कहा और उसे लेकर वापस तट पर आ गया।
कथा- मर्म : हर व्यक्ति में कोई न कोई खास गुण होता है, इसलिए अपने गुण पर घमंड नहीं करना चाहिए।

Wednesday, January 16, 2013

परमधामको बर्णन

हे सखी पच्चिस पक्ष परमधामको बर्णन गर्छौ हामी
हे सखी सर्वप्रथम रंगमहलमा प्रवेस गर्छौ हामी

प्रथम भोममा मुलमिलावा ,दोस्रो भुल भुलाउनी
तेस्रो तलामा भोजन गर्छन ,चौथो नृत्य कराउनी
...
हे सखी पच्चिस पक्ष परमधामको बर्णन गर्छौ हामी
हे सखी सर्वप्रथम रंगमहलमा प्रवेस गर्छौ हामी

पंचमी भोममा शयन कक्ष छ ,छैठीमा सुखपाल
सत्तमी अष्टमी भोममा झुल्छन,झुला अति बिशाल

हे सखी पच्चिस पक्ष परमधामको बर्णन गर्छौ हामी
हे सखी सर्वप्रथम रंगमहलमा प्रवेस गर्छौ हामी

नवमी भोममा दुरदर्शीका ,दशमी आकाशी
ब्रम्हसृस्टीको बिलाश देखि मन भो उलाशी

हे सखी पच्चिस पक्ष परमधामको बर्णन गर्छौ हामी
हे सखी सर्वप्रथम रंगमहलमा प्रवेस गर्छौ हामी

आदरणीय सुन्दरसाथाजीहरुको सेवामा ..
सबैले मनन गरौ चर्चनीमा मद्दत पुग्नेछ .
सबैमा प्रेम प्रणाम!!!