Tuesday, November 27, 2012

क्यों ना खाएं किसी का झूठा

खाना या भोजन हमारे जीवन की सबसे आवश्यक जरुरतों में से एक है। खाना ही हमारे शरीर को जीने की शक्ति प्रदान करता है। हम सभी दिन में कम से कम दो बार भोजन या नाश्ता जरूर करते हैं। अधिकांश लोग ऑफिस में या कॉलेज में अपने मित्रों के साथ भोजन करते हैं। एक साथ बैठकर भोजन करने को बहुत अच्छा माना गया है क्योंकि इससे प्रेम बढ़ता है।वहीं इस संबंध में आपने हमेशा अपने बढ़े- बूजुर्गो को यह कहते भी सुना होगा कि हमें किसी का झूठा नहीं खाना चाहिए।

दरअसल इसका कारण यह है कि हर व्यक्ति का भोजन करने का तरीका अलग होता है। कुछ लोग भोजन करने से पहले हाथ नहीं धोते हैं जिसके कारण उनका झूठा खाने वाले को भी संक्रमण हो सकता है। यदि कोई बीमार हो या उसे किसी तरह का संक्रमण हो तो उसका झूठा खाने से आप भी उस संक्रमण से प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि आप जिस व्यक्ति का झूठा खाते हैं उसके विचार नकारात्मक हैं तो वे विचार आपकी सोच को भी प्रभावित करते हैं।

इनसान सबसे पुराना है, Human being is oldest than all religions

इनसान सबसे पुराना है, जितने सारे धर्म हैं वो बाद में बने हैं | धर्म मनुष्य के लिए है, वे उसकी आत्मिक उन्नति के लिए बनाये गये हैं, इनसान मज़हब के लिए नहीं | आज के दौर में दुनियावी साज़-सामानों, तड़क-भड़क, वैज्ञानिक उपलब्धियों, बुद्धि की चतुराइयों, सदाचार के नियमों, और धार्मिक सिद्धांतों के होते हुए भी इनसान फिर भी खुश नज़र नहीं आता है | एक अनबुझी प्यास, अतृप्त इच्छाएं, आगे बढ़ने की अंधी दौड़ में मानसिक तनाव से हमेशा ग्रस्त रहता है | लाखों लोग अपने आपसे और इस दुनिया की अंधी दौड़ से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए जीवन एक पतझड़ के सामान नीरस, वीरान और बेजान है | लोग अपने को इनसान पहले कहने की बजाय हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, सिख आदि कहलाने में ज्यादा चाव रखते हैं | वास्तव में सच्चा धर्म सबके लिए समान है और सर्वव्यापी है | प्रत्येक धर्म का स्वरुप दूसरों धर्मों के स्वरुप से अलग लगता है | लेकिन हरेक धर्म की शरियत (कर्मकांड) को छोड़कर उसके हकीकत के पहलू में जाएँ तो पायेंगें की एक ही रास्ता और एक ही नियम सब धर्मों की नींव में काम करता है | यह सारे संसार के लिए एक ही है | इनसान होने के नाते हम सब एक ही मानव बिरादरी के हैं और हमारा रूहानी आधार भी एक ही है |

परवरदिगार ने इनसान पैदा किया | इनसान ने अपने को मन के प्रभाव में आकर अपने आपको बाँटना शुरू किया | वे हिन्दू, सिक्ख, मुसलमान, ईसाई, बौद्ध आदि बाद में बने | आज से पांच सौ साल पहले सिक्ख नहीं थे, चौदह सौ साल पहले मुसलमान नहीं थे | दो हज़ार साल पहले ईसाईयों का नामो-निशान भी नहीं था और पांच हज़ार साल पहले बौद्धों का कहीं पता नहीं था | इस तरह आर्य हिन्दुओं से पहले भी कई कौमें आई और चली गईं | ज़ाहिर है कि सभी मनुष्य, क्या पूर्व के, क्या पश्चिम के, सब एक ही हैं और एक ही रहे हैं | कोई ऊँची या नीची जाति का नहीं | सबके अन्दर आत्मा है जो मालिक का अंश है | कबीर साहिब कहते हैं:

कहु कबीर इहु राम की अंसु ॥
जस कागद पर मिटै न मंसु ॥४॥२॥५॥ (SGGS 871)

सच्चा धर्म क्या है ? यह सवाल इनसान के अन्दर शुरू से उठता आ रहा है | इन विषय पर कितने मज़मून, ग्रन्थ और पोथियाँ लिखी गयी हैं | कोई कुछ कहता है कोई कुछ | अँधा अँधे को रोशनी दिखता है | लेकिन एक प्रश्न का तो एक ही उत्तर हो सकता है | इस पर विचार करने से पहले हमें देखना चाहिये कि धर्म या मज़हब का उद्देश्य क्या है ? इसका उत्तर संतों के हिसाब से एक ही है, "परम सुख या मालिक की प्राप्ति" |

प्रभु से प्रेम करते हुए हमें उसकी रचना से भी प्रेम करना है | सब संतों के जीवन में एक ही सिद्धांत काम करता हुआ नज़र आता है, वो आस्तिक और नास्तिक सब जीवों से एक सा ही प्यार करते हैं | वे जानते हैं कि सब एक ही मूल से ही पैदा हें हैं, इसलिए सब एक ही शरीर के अंग हैं | यदि एक अंग को दुःख होता है तो दुसरे अंग अपने आप बैचैन हो जाते हैं |

शेख फरीद साहिब फरमाते हैं की अगर तुझे प्रियतम से मिलने की तड़प है तो किसी का दिल न दुखा | दीनता, माफी और मीठे वचन एक जादूई शक्ति हैं जिससे तुम उस मालिक का दिल जीत लोगे | अगर बुद्धिमान हो तो सामान्य और सीधे रहो | अगर कुछ बांटने की ज़रुरत नहीं है तो भी दूसरों को कुछ दो | ऐसा भक्त मिलना बड़ा मुश्किल है | कभी भी कडवे बोल कर किसी का दिल न दुखाओ क्योंकि हर दिल में वो दिलवर रहता है |

निवणु सु अखरु खवणु गुणु जिहबा मणीआ मंतु ॥
ए त्रै भैणे वेस करि तां वसि आवी कंतु ॥१२७॥
मति होदी होइ इआणा ॥
ताण होदे होइ निताणा ॥
अणहोदे आपु वंडाए ॥
को ऐसा भगतु सदाए ॥१२८॥
इकु फिका न गालाइ सभना मै सचा धणी ॥
हिआउ न कैही ठाहि माणक सभ अमोलवे ॥१२९॥
सभना मन माणिक ठाहणु मूलि मचांगवा ॥
जे तउ पिरीआ दी सिक हिआउ न ठाहे कही दा ॥१३०॥ (SGGS 1384)

गुरु गोविन्द सिंह फरमाते हैं कि वह परवरदिगार सबके अन्दर बसता है, हरएक हृदय उसके रहने का स्थान है | अगर कोई उसकी खलकत को दुःख देता है, तो मालिक उस पर नाराज़ होता है:

खलक खालक की जान कै, खलक दुखावही नाहिं |
खलक दुःखहि नन्द लाल जी, खालक कोपहि ताहिं || (रहतनामे, प्र. ५९)

सब निर्मल आत्माओं और मालिक के आशिकों का एक ही धर्म है, 'वह है मालिक की इबादत और उसकी खलकत से प्यार |' इनसान तब ही इनसान कहलाने का हक़दार है जब उसमे इंसानियत के गुण हों, जब इनसान इनसान को भाई समझे, उसका दुःख-दर्द बंटायें, दिल में हमदर्दी रखे, मालिक और उसकी कुदरत से अटूट प्रेम रखे |

इसके विपरीत अगर ईर्ष्या, ज़ुल्म, हरामखोरी, दुश्मनी, लालच, लोभ, पाखण्ड, पक्षपात, हठ-धर्म, आदि हमारे अन्दर बसते हों तो हृदय का शीशा कैसे साफ़ हो सकता है ? इनसे मनुष्य-जीवन की सारी खुशी और मिठास ख़त्म हो जाती है | ऐसी मैल के होते हुए दिल के शीशे मैं परमात्मा की झलक कहाँ ?

आत्मा परमात्मा का अभिन्न अंश है | इसका दर्ज़ा सृष्टि में सबसे अव्वल और ऊँचा है | 'परमात्मा और उसकी रचना के साथ प्यार' का गुण जितना बढता है, उतना ही मनुष्य मालिक के नज़दीक कोटा जाता है | सब एक ही नूर से पैदा हुए हैं और उसी परवरदिगार का नूर सबके अन्दर चमक रहा है | फिर इनमें कौन बुरा है और कौन भला ?

अवलि अलह नूरु उपाइआ कुदरति के सभ बंदे ॥
एक नूर ते सभु जगु उपजिआ कउन भले को मंदे ॥१॥ (SGGS 1349)

अंश और अंशी में कोई भेद नहीं हो सकता, सब उसी एक जौहर से पैदा हुए हैं | बाहरी रंग-रंग की शक्लों, पोशाकों और सभ्यताओं के भेद या फिर फिरकों के झगडे उनके आत्मिक तौर पर एक होने में फर्क नहीं डाल सकते हैं | खलकत के साथ प्यार करना भी एक तरह से मालिक के साथ प्यार करना ही है |

यही सच्चा मज़हब,सच्चा धर्म, दीं और ईमान है | शेख सादी ने इस बारे में कहा है कि ऐ मालिक, तेरी बन्दगी तेरे बन्दों की खिदमत करने में है; तस्बीह (माला) फेरने, सज्जदा (आसन) पर बैठे रहने या गुदड़ी पहन लेने में नहीं:

तरीक़त बजुज़ खिदमते-ख़लक नीस्त |
बी-तस्वीह ओ सज्जादा ओ दलक नीस्त || (बोस्तान, प्र. ४०)

हर घट में मेरा साईं है, कोई सेज उससे सूनी नहीं, लेकिन जिस घट के अन्दर वह प्रकट है, वह बलिहार जाने के योग्य है:

सब घट मेरा साइयाँ, सूनी सेज न कोई |
बलिहारी वा घट की , जा घट प्रकट होय ||

मौलाना रूम फरमाते हैं कि तू जिंदा दिलों की परिक्रमा कर, क्योंकि यह दिल हज़ारों काबों से बेहतर है | काबा तो हज़रत इब्राहीम का पिता का बुतखाना था, पर यह दिल खुदा के प्रकट होने का स्थान है |

कअबा बुंगाहे-खलीले-आज़र अस्त,
दिल गुज़रगाहे-ज़लीले-अकबर अस्त |
दिल बदस्त आवर कि हज्जे-अकबर अस्त,
अज हजारां कअबा यक दिल बिहतर अस्त | (मौलाना रूम )

सूफी फकीर मगरिबी कहते हैं कि धर्म के नाम पर इनसान को जिबह करने से या किसी का दिल दुखाने से मालिक कभी प्रसन्न नहीं होता, चाहे कोई हज़ारों तरह की पूजा, इबादत और तौबा करे, हज़ारों रोज़े रखे और हरएक रोज़े में हज़ार-हज़ार नमाजें पड़े और हज़ारों रात उसकी याद में गुज़ार दे | यह सब कुछ मालिक को मंज़ूर नहीं अगर वह एक दिल को भी सताता है:

हज़ार जुह्दो इबादत हज़ार इस्तिफ्गार,
हज़ार रोज़ा ओ हर रोज़ा रा नमाज़ हज़ार |
हज़ार ताअते-शब्-हा हज़ार बेदारी,
कबूल नीस्त अगर खातरे ब्याज़ारी | (मगरिबी )

हाफ़िज़ साहिब कहते हैं कि शराब पी, कुरान शरीफ जला दे, काबा में आग लगा दे, जो चाहे कर, पर किसी इनसान के दिल को मत दुखा:

मै खुर ओ मुसहफ़ बसोज़ ओ आतिश अंदर कअबा जन,
हर चिह ख्वाही कुन व्-लेकिन मर्दुम आजारी मकुन | (हाफ़िज़ साहिब )

शेख शादी कहते हैं कि जब तक तू खुदा के बन्दों को खुश नहीं करेगा, तू मालिक की रज़ा की प्राप्ति से खाली रहेगा | अगर तू चाहता है कि मालिक तुझ पर बख्शीश करे तो तू उसकी खलकत के साथ नेकी कर:

हासिल न-शवद रज़ाए-सुलतान, ता खातिरे-बन्दगा न जुई |
ख्वाही किह खुदाए बर तू बख्सद, बा खल्के-खुदाए बी-कुन निकुई | (शेख शादी, गुलिस्तान, प्र. ५८)

Sunday, November 11, 2012

क्यों और कब नहीं काटना चाहिए नाखून?


आपने अक्सर हमारे बढ़े- बूजुर्गो को कहते हुए सुना होगा कि गुरुवार को नाखून नहीं काटने चाहिए। अक्सर इस तरह की परंपराओं को लोग अंधविश्वास मानकर उनका पालन नहीं करते हैं। लेकिन हमारे बढ़े-बूजुर्गो द्वारा बनाई गई सारी परंपराओं और रीति-रिवाजों के पीछे एक सुनिश्वित वैज्ञानिक कारण है। किसी बात को पूरा का पूरा समाज यूं ही नहीं मानने लग जाता। अनुभव, उदाहरण, आंकड़े और परिणामों के आधार पर ही कोई नियम या परंपरा परे समाज में स्थान और मान्यता प्राप्त करते हैं। बेहद महत्वपूर्ण और अनिवार्य परंपराओं व नियमों में बाल और नाखून काटने के विषय में भी स्पष्ट संकेत प्राप्त होते हैं।
आज भी हम घर के बड़े और बुजुर्गों को यह कहते हुए सुनते हैं कि, शनिवार, मंगलवार और गुरुवार के दिन नाखून भूल कर भी नहीं काटना चाहिये। पर आखिर ऐसा क्यों?जब हम अंतरिक्ष विज्ञान और ज्योतिष की प्राचीन और प्रामाणिक पुस्तकों का अध्ययन करते तो इन प्रश्रों का बड़ा ही स्पष्ट वैज्ञानिक समाधान प्राप्त होता है। वह यह कि शनिवार, मंगलवार और गुरुवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की दशाएं तथा अंनत ब्रह्माण्ड में से आने वाली अनेक सूक्ष्मातिसूक्ष्म किरणें मानवीय मस्तिष्क पर अत्यंत संवेदनशील प्रभाव डालती हैं। यह स्पष्ट है कि इंसानी शरीर में उंगलियों के अग्र भाग तथा सिर अत्यंत संवेदनशील होते हैं। कठोर नाखूनों और बालों से इनकी सुरक्षा होती है। इसीलिये ऐसे प्रतिकूल समय में इनका काटना शास्त्रों में वर्जित, निंदनीय और अधार्मिक कार्य माना गया है।

बदला लेना नहीं... माफ करना सीखिए


कभी कभी बदले की भावना में आदमी इतना अंधा हो जाता है कि उसे ये ध्यान भी नहीं होता कि ऐसी भावना कहीं न कहीं उसे ही नुकसान पहुंचाएगी क्यों कि किसी के लिए प्रतिशोध की भावना कभी अच्छा फल नहीं देती
एक आदमी ने बहुत बड़े भोज का आयोजन किया परोसने के क्रम में जब पापड़ रखने की बारी आई तो आखिरी पंक्ति के एक व्यक्ति के पास पहुंचते पहुंचते पापड़ के टुकड़े हो गए उस व्यक्ति को लगा कि यह सब जानबूझ करउसका अपमान करने के लिए किया गया है । इसी बात पर उसने बदला लेने की ठान ली।
कुछ दिनों बाद उस व्यक्ति ने भी एक बहुत बड़े भोज का आयोजन किया और उस आदमी को भी बुलाया जिसके यहां वह भोजन करने गया था। पापड़ परोसते समय उसने जानबूझकर पापड़ के टुकड़े कर उस आदमी की थाली में रख दिए लेकिन उस आदमी ने इस बात पर अपनी कोई प्रतिक्रि या नहीं दी। तब उसने उससे पूछा कि मैने तुम्हें टूआ हुआ पापड़ दिया है तुम्हें इस बात का बुरा नहीं लगा तब वह बोला बिल्कुल नहीं वैसे भी पापड़ को तो तोड़ कर ही खाया जाता है आपने उसे पहले से ही तोड़कर मेरा काम आसान कर दिया है। उस व्यक्ति की बात सुनकर उस आदमी को अपने किये पर बहुत पछतावा हुआ।

एक अच्छे सहायक

नारद भक्ति हैं, भगवान ने उनकी बातें सुन मन-ही-मन कह दिया तथास्तु। नारद स्वयं त्रिकालदर्षी भी हैं और भगवान के टाइमकीपर भी। भगवान की व्रजलीलाएं पूर्व हो रही हैं, सो वे भगवान को यह याद दिलाने आए हैं कि अब मथुरा, हस्तिनापुर, कुरूक्षेत्र और द्वारिका की लीलाओं का समय आ रहा है। एक अच्छे सहायक का यह कर्तव्य भी है कि स्वामी के सावधान रहने पर भी उन्हें समय-समय पर सारे कामों की याद दिलाता रहे। नारद यही करते हैं। आप जल्द से जल्द बलराम और कृष्ण को यहां ले आइये। अभी तो वे बच्चे ही हैं।
उनको मार डालने में क्या लगता है? उनसे केवल इतनी ही बात कहियेगा कि वे लोग धनुष यज्ञ के दर्शन और यदुवंशियों की राजधानी मथुरा की शोभा देखने के लिए यहां जाएं। केशी-व्योमासुर वध-केशी दैत्य के द्वारा हत्या की योजना बनाई। कैशी अश्व के रूप में वृंदावन पहुंचा, लेकिन कृष्ण ने उसको पहचान लिया। उसके गले में अपना लोह सदृश हाथ डालकर उसके प्राण ही खेंच लिए। केशी के वध का समाचार कंस ने जब सुना, तो व्योमासुर को वृन्दावन भेजा। वृन्दावन में व्योमासुर का भी प्राणान्त कर दिया। कंस ने जिस केशी नामक दैत्य को भेजा था, वह बड़े भारी घोड़े के रूप में मन के समान वेग से दौड़ता हुआ व्रज में आया। भगवान् श्रीकृष्ण ने देखा कि उसकी हिनहिनाहट से उनके आश्रित रहने वाला गोकुल भयभीत हो रहा है।
उन्होंने अपने दोनों हाथों से उसके दोनों पिछले पैर पकड़ लिए और जैसे गरुड़ सांप को पकड़कर झटक देते हैं, उसी प्रकाश क्रोध से उसे घुमाकर बड़े अपमान के साथ चार सौ हाथ की दूरी पर फेंक दिया और स्वयं अकड़कर खड़े हो गए। इसके बाद वह क्रोध से तिलमिलाकर और मुंह फाड़कर बड़े वेग से भगवान् की ओर झपटा। उसको दौड़ते देख भगवान् मुसकराने लगे। उन्होंने अपना बांया हाथ उसके मुंह में इस प्रकार डाल दिया जैसे सर्प बिना किसी आशंका के अपने बिल में घुस जाता है।थोड़ी ही देर में उसका शरीर निष्चेश्ट होकर पृथ्वी पर गिर पड़ा तथा उसके प्राण पखेरू उड़ गए। देवर्षि नारदजी भगवान् के परम प्रेमी और समस्त जीवों के सच्चे हितैशी हैं। कंस के यहां से लौटकर वे अनायास ही अद्भुत कर्म करने वाले भगवान् श्रीकृष्ण के पास आए और एकांत में उनसे कहने लगे-यह बड़े आनन्द की बात है कि आपने खेल ही खेल में घोड़े के रूप में रहने वाले इस केशी दैत्य को मार डाला। प्रभो! अब परसों मैं आपके हाथों चाणूर, मुश्टिक, दूसरे पहलवान, कुवलयापीड हाथी और स्वयं कंस को भी मरते देखूंगा। उसके बाद शंखासुर, काल-यवन, मुर और नरकासुर का वध देखूंगा। आप स्वर्ग से कल्पवृक्ष उखाड़ लायेंगे और इन्द्र के चीं-चपड़ करने पर उनको उसका मजा चखायेंगे। आप अपनी कृपा, वीरता, सौन्दर्य आदि का शुल्क देकर वीर-कन्याओं से विवाह करेंगे और जगदीश्वर!
आप द्वारका में रहते हुए नृग को पाप से छुड़ायेंगे। आप जाम्बवती के साथ स्यमन्तक मणि को जाम्बवान् से ले आएंगे और अपने धाम से ब्राह्मण के मरे हुए पुत्रों को ला देंगे। इसके पश्चात आप पौण्ड्रक मिथ्यावासुदेव का वध करेंगे। काशीपुरी को जला देंगे। युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में चेदिराज शिशुपाल को और वहां से लौटते समय उसके मौसेरे भाई दन्तवक्त्र को नष्ट करेंगे। प्रभो! द्वारका में निवास करते समय आप और भी बहुत से पराक्रम प्रकट करेंगे, जिन्हें पृथ्वी के बड़े-बड़े ज्ञानी और प्रतिभाशील पुरुष आगे चलकर गाएंगे। मैं वह सब देखूंगा।
इसके बाद आप पृथ्वी का भार उतारने के लिए कालरूप से अर्जुन के सारथि बनेंगे और अनेक अक्षौहिणी सेना का संहार करेंगे। यह सब मैं अपनी आंखों से देखूंगा। इस समय आपने अपनी लीला प्रकट करने के लिए मनुष्य का सा श्रीविग्रह प्रकट किया है। और आप यदु, वृश्णि तथा सात्वतवंषियों के शिरोमणि बने हैं। प्रभो! मैं आपको नमस्कार करता हूं। भगवान् के दर्शनों के आहाद से नारदजी का रोम रोम खिल उठा। तदन्तर उनकी आज्ञा प्राप्त करके वे चले गए। इधर भगवान् श्रीकृष्णा कोषी को लड़ाई में मारकर फिर अपने प्रेमी एवं प्रसन्न चित्त ग्वालबालों के साथ पूर्ववत् पशुपालन के काम में लग गए।क्रमश

कौन थे द्रोपदी के पुत्र जो पांडवों से हुए?


कृष्ण ने सभी को समझाया। उसके बाद अर्जुन और सुभद्रा का विधिपूर्वक विवाह करवाया गया। विवाह के एक साल बाद तक वे द्वारका में सुभद्रा के साथ ही रहे और कुछ समय पुष्कर में बिताया। वनवास के बारह साल पूरे होने के बाद वे सुभद्रा के साथ इन्द्रप्रस्थ आए। अर्जुन के इन्द्रप्रस्थ पहुंचने पर सभी ने उनका बहुत खुशी से स्वागत किया। सुभद्रा लाल रंग के ग्वालियन के वेष में रानिवास गयी। वहां जाकर सुभद्रा ने कुंती का आशीर्वाद लिया। सुभद्रा ने द्रोपदी के पैर छूकर कहा बहन मैं तुम्हारी दासी हूं।

यह सुनकर द्रोपदी ने उसे खुशी से गले लगा लिया। अर्जुन के आ जाने से महल में रौनक आ गयी थी। उनके इन्द्रप्रस्थ लौट आने की खबर सुनकर कृष्ण और बलराम उनसे मिलने इंद्रप्रस्थ आए। उन्होंने सुभद्रा को बहुत सारे उपहार दिए। बलराम और दूसरे यदुवंशी कुछ दिन रूककर वहां से चले गए लेकिन कृष्ण वही रूक गए। समय आने पर सुभद्रा ने एक पुत्र को जन्म दिया जिसका नाम अभिमन्यु रखा गया। द्रोपदी ने भी एक-एक वर्ष के अंतराल से पांचों पांडव के एक-एक पुत्र को जन्म दिया। युधिष्ठिर के पुत्र का नाम प्रतिविन्ध्य, भीमसेन से उत्पन्न पुत्र का नाम सुतसोम, अर्जुन के पुत्र का नाम श्रुतकर्मा, नकुल के पुत्र का नाम शतानीक, सहदेव के पुत्र का नाम श्रुतसेन रखा गया।

मौत का राज़?


मौत एक ऐसी सच्चाई जिसे कोई झूठला नहीं सकता। एक न एक दिन मौत सभी को आनी है। इस सच्चाई को जानते हुए भी हम मौत से घबराते हैं। आखिर क्या है मौत का राज़? क्यों होती किसी की मृत्यु? यह वह सवाल है जो मानव मस्तिष्क को हमेशा परेशान करते आए हैं।
अगर आध्यात्मिक रूप से देखा जाए तो मौत का अर्थ है शरीर से प्राण अर्थात आत्मा का निकल जाना। इसके बिना शरीर सिर्फ भौतिक वस्तु रह जाता है। इसे ही मौत कहते हैं। जबकि विज्ञान की दृष्टि से मृत्यु का अर्थ कुछ अलग है। उसके अनुसार शरीर में दो तरह की तरंगे होती हैं भौतिक तरंग और मानसिक तरंग। जब किसी कारणवश इन दोनों का संपर्क टूट जाता है तो व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। साधारणत: मौत तीन प्रकार से होती है- भौतिक, मानसिक तथा अध्यात्मिक।
किसी दुर्घटना या बीमारी से मृत्यु का होना भौतिक कारण की श्रेणी में आता है। इस समय भौतिक तरंग अचानक मानसिक तरंगों का साथ छोड़ देती है और शरीर प्राण त्याग देता है। जब अचानक किसी ऐसी घटना-दुर्घटना के बारे में सुनकर, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, मौत होती है तो ऐसे समय में भी भौतिक तरंगें मानसिक तरंगों से अलग हो जाती है और व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। यह मृत्यु का मानसिक कारण है।
मौत का तीसरा कारण आध्यात्मिक है। आध्यात्मिक साधना में मानसिक तरंग का प्रवाह जब आध्यात्मिक प्रवाह में समा जाता है तब व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है क्योंकि भौतिक शरीर अर्थात भौतिक तरंग से मानसिक तरंग का तारतम्य टूट जाता है। ऋषि मुनियों ने इसे महामृत्यु कहा है। धर्म ग्रंथों के अनुसार महामृत्यु के बाद नया जन्म नहीं होता और आत्मा जीवन-मरण के बंधन से मुक्त हो जाती है।

ब्रह्मचर्य तो जवानी में ही काम का है


ब्रह्मचर्य को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। क्या यह अनिवार्य है या ऐच्छिक यह बहस का विषय भी रहा है। अगर समझा जाए तो ब्रह्मचर्य शक्ति के संग्रह की ही एक प्रक्रिया है। हर आदमी के जीवन में कुछ समय तो ब्रह्मचर्य घटना ही चाहिए। युवावस्था में इसके लिए सबसे ज्यादा प्रयास होने चाहिए। यह हमारे भौतिक और आध्यात्मिक दोनों विकास के लिए जरूरी है।
यह सवाल अक्सर पूछा जाता है और जवानी में तो खासतौर पर कि ब्रह्मचर्य आखिर होता क्या है। शाब्दिक अर्थ तो यह है कि जिसकी चर्या ब्रह्म में स्थित हो वह ब्रम्हचारी है। बहुत गहराई में जाएं तो इसका विवाहित या अवाहित होने से उतना संबंध नहीं है जितना जुड़ाव कामशक्ति के उपयोग से है। हरेक के भीतर यह शक्ति जीवन ऊर्जा के रूप में स्थित है। जब कोई परमात्मा, आत्मा, परलोक, पुनर्जन्म, सत्य, अहिंसा जैसे आध्यात्मिक तत्वों की शोध में निकलेगा तब उसे इस शक्ति की बहुत जरूरत पड़ेगी और इसे ही ब्रह्मचर्य माना गया है। जिन्हें प्रसन्नता प्राप्त करना हो उन्हें अपने भीतर के ब्रह्मचर्य को समझना और पकड़ना होगा।जानवर और इन्सान में यही फर्क है। ऐसा शरीर तो दोनों के पास रहता है जो पंच तत्वों से बना है। इसी कारण शरीर को जड़ कहा है, लेकिन आत्मा चेतन है। वह विचार और भाव सम्पन्न है।
जानवरों में आत्मा भी है। फर्क यह है कि मनुष्य के भीतर जड़ और चेतन के इस संयोग का उपयोग करने की संभावना अधिक है और यही उसकी विशिष्टता, योग्यता का कारण बनती है। यदि इसका दुरुपयोग हो तो मनुष्य भी जानवर से गया बीता होगा और सद्उपयोग हो तो जानवर भी इन्सान से बेहतर हो जाता है। हम ब्रह्मचर्य के प्रति जागरुक रहें इसके लिए नियमित प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास सहायक होगा। जड़ शरीर को साज-संभाल करने में जितना समय हम खर्च करते हैं उससे आधा भी यदि चेतन, जीवन ऊर्जा के लिए निकालें, थोड़ा अपने ही भीतर जाएं।